रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की रणनीति से मचा घमासान

कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में सिटिंग पार्षदों के टिकट काटकर बड़े बदलाव किए हैं। इस फैसले से पार्टी के भीतर असंतोष और बाहरी राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के इस कदम पर तीखे तंज कसे हैं।

किन पार्षदों के कटे टिकट?
कांग्रेस ने निम्नलिखित पार्षदों के टिकट रद्द किए हैं:

वार्ड 27: सुरेश चन्नावार
वार्ड 28: हरदीप सिंह होरा ‘बंटी’
वार्ड 29: पुरुषोत्तम चंद्र बेहरा
वार्ड 35: आकाश तिवारी
वार्ड 36: अनवर हुसैन
वार्ड 37: रितेश त्रिपाठी
वार्ड 40: सीनियर पार्षद ज्ञानेश शर्मा
वार्ड 62: समीर अख़्तर
इसके अलावा महापौर और वार्ड 46 के पार्षद एजाज़ ढेबर को वार्ड 57 से टिकट दिया गया है।

भाजपा ने कसा तंज
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताधारी पार्टी है, जहां हर नेता अपने व्यक्ति को बैठाना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाजसेवा नहीं बल्कि व्यक्तिगत आकांक्षाओं के लिए राजनीति करती है।

कांग्रेस में टूट-फूट का खतरा
कांग्रेस के इस कदम से पार्टी में असंतोष का माहौल है। टिकट कटने से कई पुराने नेताओं के समर्थक नाराज हैं, जिससे पार्टी की आगामी रणनीति प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन