गरियाबंद मुठभेड़ में सफलता पर CM और गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को सराहा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही भीषण मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। यह मुठभेड़ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर दो दिनों से जारी थी, जिसमें 14 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

गरियाबंद मुठभेड़ में नक्सलियों की हार

सीएम विष्णु देव ने इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिखा कि, “गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह हमारे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है, जो नक्सलवाद के खिलाफ निरंतर कामयाबी की ओर बढ़ रहे हैं।”

नक्सलियों का बड़ा जटका

इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में जयराम उर्फ चलपती का नाम भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही कई अन्य बड़े नक्सली भी ढेर हुए हैं। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर दोनों राज्यों की पुलिस और सुरक्षा बलों को शाबासी दी। उन्होंने कहा, “नक्सलवाद को एक और तगड़ा झटका, और नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है।”

नक्सलवाद का अंत नजदीक

अमित शाह ने इस मुठभेड़ को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद अब अंतिम सांस ले रहा है।”

छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ की पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी जीत है। सीएम विष्णु देव ने इस ऑपरेशन की सफलता के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन