'छावा' ने रिलीज के चार दिनों में छप्परफाड़ कमाई की, लागत हुई पूरी वसूल ।News4u36

‘छावा’ ने रिलीज के चार दिनों में छप्परफाड़ कमाई की, लागत हुई पूरी वसूल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही हिट साबित हो रही है। फिल्म ने दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया है और अब तक शानदार कमाई की है। ‘छावा’ ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए चार दिनों में 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

‘छावा’ के चार दिनों की कमाई

फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 24 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 140.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले दिन फिल्म ने 31 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, और तीसरे दिन 48.5 करोड़ की कमाई की थी।

‘छावा’ ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘छावा’ ने रिलीज के पहले ही चार दिनों में 5 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें ‘भूल भुलैया 3’, ‘सिंगम अगेन’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘स्काई फोर्स’, और ‘मुंज्या’ शामिल हैं। इन फिल्मों ने पहले सोमवार को क्रमशः 18 करोड़, 18 करोड़, 16.5 करोड़, 7 करोड़, और 4 करोड़ की कमाई की थी।

200 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस रफ्तार से अगर फिल्म चलती रही, तो यह आंकड़ा कुछ ही दिनों में पार हो सकता है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन