छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदेगी। किसानों को समय पर भुगतान और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए सभी किसानों के एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क कर सकते हैं।

गत वर्ष राज्य में 25.49 लाख किसानों ने धान विक्रय किया था। इस वर्ष अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है। शेष किसान 31 अक्टूबर 2025 तक अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए सभी समितियों और जिला कलेक्टरों को पूर्व में निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सटीक और किसान हितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह डिजिटल पहल राज्य में किसानों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुविधा और समय पर लाभ सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन