छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 23 निलंबित अफसर आज कोर्ट में पेश होंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आज बड़ा मोड़ आने वाला है। इस घोटाले में शामिल 23 निलंबित आबकारी अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने का समन जारी हुआ है, और उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल (2019 से 2023) के दौरान हुए इस घोटाले में भ्रष्टाचार से 88 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप इन अधिकारियों पर है। ईओडब्ल्यू (EOW) और एसीबी (ACB) की जांच में सामने आया कि यह घोटाला एक संगठित सिंडिकेट के जरिये संचालित हो रहा था, जिसमें इन अफसरों की सीधी संलिप्तता पाई गई।

राज्य सरकार ने इस खुलासे के बाद देश की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इनमें प्रमुख नाम हैं:

अनिमेष नेताम (उपायुक्त आबकारी)

अरविंद कुमार पाटले

नीतू नोतानी

नोहर सिंह ठाकुर

विजय सेन शर्मा

प्रमोद कुमार नेताम (सहायक आयुक्त)

विकास गोस्वामी, नवीन तोमर, राजेश जायसवाल, मंजुश्री कसेर, सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।


कोर्ट ने सभी निलंबित अधिकारियों को 18 जुलाई को पेश होने के लिए समन भेजा था, और आज उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। मामले में आगे और भी गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन