महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे छत्तीसगढ़ के नेता, टीएस सिंहदेव ने बताया ड्रामा

छत्तीसगढ़ के मंत्री, सांसद और विधायक 13 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करेंगे। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इसे “राजनीतिक ड्रामा” बताते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

“यह सिर्फ एक ड्रामा है” – टीएस सिंहदेव

टीएस सिंहदेव ने कहा, “यह कोई मेहरबानी नहीं कि कोई हमें कुंभ ले जाए। कई विधायक पहले ही स्नान कर चुके होंगे, तो सरकार सिर्फ चार विधायकों को लेकर क्यों जा रही है? यह केवल एक राजनीतिक नाटक है।”

बीजेपी पर गंभीर आरोप

सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी महाकुंभ को चुनावी फायदे के लिए भुना रही है। उन्होंने दावा किया कि कुम्भ में खराब प्रबंधन के कारण कई भगदड़ हो चुकी हैं और लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई छिपाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा, “धार्मिक आयोजनों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे कर्नाटक चुनाव में हनुमान जी के नाम पर प्रचार किया गया था।”

बीजेपी ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर कसा तंज

महाकुंभ स्नान को लेकर राजनीति गर्मा रही है। बीजेपी ने एक पोस्टर जारी कर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को “सनातन विरोधी” बताया। पोस्टर में महंत के विभिन्न बयानों को दिखाया गया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन