छत्तीसगढ़: दोस्तों संग नहाने गया 4 साल का मासूम, कुएं में डूबने से मौत ।News4u36

छत्तीसगढ़: दोस्तों संग नहाने गया 4 साल का मासूम, कुएं में डूबने से मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

दोस्तों के साथ नहाने गया था मासूम

मृतक बच्चे की पहचान प्रशांत यादव (उम्र 4 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रशांत अपने कुछ दोस्तों के साथ खेलते-खेलते पास ही स्थित कुएं में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घबराकर भागे बच्चे, देर हो गई मदद में

जब प्रशांत पानी में डूबने लगा तो उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और मौके से भागकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कुएं से मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

माता-पिता काम पर थे, लौटे तो उजड़ चुका था घर

बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रशांत के माता-पिता दोनों काम पर गए हुए थे। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ कुएं में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन