छत्तीसगढ़: सक्ती रियासत के राजा धर्मेंद्र सिंह दुष्कर्म मामले में दोषी, कोर्ट से 12 साल की सजा

सक्ती। सक्ती रियासत के दत्तक उत्तराधिकारी और भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह को दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने 12 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है। वह जिला पंचायत सदस्य भी हैं। कोर्ट ने IPC की धारा 376 के तहत 7 साल और धारा 450 के तहत 5 साल की सजा सुनाई है, जो एक साथ चलेगी। इसके अलावा आरोपी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

धर्मेंद्र सिंह पर आरोप था कि उन्होंने 2022 में राजपरिवार की ही एक महिला के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चली, जो करीब 3 साल तक चली।

कौन हैं धर्मेंद्र सिंह?

धर्मेंद्र सिंह, सक्ती रियासत के दिवंगत राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र हैं। वह राजपरिवार के पूर्व बावर्ची के बेटे हैं, जिन्हें गोद लेकर 2021 में सक्ती रियासत का 5वां राजा घोषित किया गया था। उनका राज्याभिषेक 19 अक्टूबर 2021 को हुआ था। लेकिन उन्हें राजा बनाए जाने के बाद राजपरिवार में विवाद शुरू हो गया। राजा सुरेंद्र की पत्नी रानी गीता ने धर्मेंद्र को पुत्र मानने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन