छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की ।News4u36

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की

Mkyadu
2 Min Read

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नए साल से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने यात्रा भत्ते में वृद्धि करने का फैसला लिया है। इस बारे में शुक्रवार को वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया।

सरकार ने यात्रा भत्ता नियमों में बदलाव करते हुए कुछ खास वर्गों के लिए स्थाई भत्ते की दरें फिर से तय की हैं। इस फैसले से कई सरकारी कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

किन कर्मचारियों को होगा फायदा?

यात्रा भत्ता बढ़ोतरी का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा:

राजस्व निरीक्षक (RI)

विक्रय अमीन

सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक)

सहायक विकास विस्तार अधिकारी

पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक

हैंडपंप तकनीशियन (पीएचई विभाग)

भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हुई?

पहले कर्मचारियों को 350 रुपये यात्रा भत्ता मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 1200 रुपये मासिक कर दिया गया है।

जिला और तहसील स्तर के कर्मचारियों के भत्ते में भी इजाफा किया गया है।

पटवारी, भृत्य जमादार, चेनमैन (वन राजस्व विभाग), और प्रोसेस सर्वर (न्यायिक व जीएसटी विभाग) जैसे कर्मचारियों को अब 300 रुपये की जगह 1000 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता मिलेगा।

सरकार का उद्देश्य

इस फैसले का उद्देश्य कर्मचारियों को राहत देना और उनके कार्य क्षेत्र में आने-जाने का खर्च कम करना है। सरकार ने यह कदम कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन