भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को झटका, EOW आज कर सकती है गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में नया मोड़ आ गया है। ईडी की कार्रवाई के बाद अब EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ ACB/EOW स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन किया गया था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार 24 सितंबर को भोजनावकाश के बाद चैतन्य बघेल को सेंट्रल जेल से कोर्ट लाया जाएगा। कोर्ट में पेश होते ही EOW चैतन्य को गिरफ्तार कर सकती है और रिमांड की मांग करेगी। कितने दिन का रिमांड मिलेगा, यह दोनों पक्षों की दलीलों पर निर्भर करेगा।

हाईकोर्ट में भी दाखिल हुई याचिका

इधर, चैतन्य बघेल की ओर से 23 सितंबर को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल कर दी गई है। हालांकि, इस याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चैतन्य ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज करते हुए निचली अदालत जाने की सलाह दी थी। उस वक्त भी EOW का प्रोडक्शन वारंट जारी था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के चलते एजेंसी चैतन्य को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन