चारधाम यात्रा 2025: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ 30 अप्रैल को हुआ था। यह यात्रा 6 नवंबर 2025 तक चलेगी। पांचवें दिन यानी 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए। इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी खोले जा चुके हैं।

कपाट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बद्रीनाथ मंदिर को 40 कुंटल फूलों से सजाया गया था। जैसे ही सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खुले, हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई। गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने पारंपरिक धुनें बजाईं और स्थानीय महिलाओं ने लोकगीत गाकर भगवान बद्रीविशाल का स्वागत किया। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने पर मैं सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसी योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।”

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बद्रीनाथ धाम और अन्य मंदिर परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गढ़वाल राइफल्स, SDRF, PAC और LIU के लगभग 500 जवान तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को सिक्योरिटी जोन में बदला गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां

गंगोत्री धाम: 30 अप्रैल, सुबह 10:30 बजे (22 अक्टूबर तक खुले रहेंगे)

यमुनोत्री धाम: 30 अप्रैल, सुबह 11:55 बजे (23 अक्टूबर तक)

केदारनाथ धाम: 2 मई (23 अक्टूबर तक)

बद्रीनाथ धाम: 4 मई (6 नवंबर तक)



यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पहाड़ी मार्गों पर व्यवसायिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

सभी व्यवसायिक वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और ड्राइवर को विशेष प्रशिक्षण प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य है।

ड्राइवरों को शिष्टाचार, वेशभूषा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले पंजीकरण कराएं और मौसम की जानकारी नियमित रूप से लेते रहें।


आध्यात्मिक आनंद और भक्ति का पर्व

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद भी प्रदान करती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन