विसर्जन में अफरा-तफरी: मां काली की प्रतिमा में लगी अचानक आग

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर में काली प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिसने वहां मौजूद लोगों को सांसें थामने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, अमरपाटन कस्बे के आजाद चौक पर देर रात काली मां की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अचानक आग लग गई। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

प्रतिमा के पास जलते अनार से उठी चिंगारी ने आग भड़का दी, और देखते ही देखते पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अगर यह आग काबू में नहीं आती, तो ऊपर लगे बिजली के तारों की वजह से यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें रोड शो के बीच आग की लपटें साफ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन