Change Gmail Address Without Data Loss:
गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स नया जीमेल अकाउंट बनाए बिना अपना जीमेल एड्रेस बदल सकते हैं। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में आपका पुराना ईमेल, फाइल्स, फोटो, सब्सक्रिप्शन और पूरा डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
हालांकि यह फीचर फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए यह सभी यूजर्स के लिए एक साथ उपलब्ध नहीं होगा।
पुराने जीमेल एड्रेस का क्या होगा?
गूगल के मुताबिक, आपका पुराना जीमेल एड्रेस बैकग्राउंड में एक्टिव रहेगा।
इसका मतलब यह है कि नया ईमेल एड्रेस बनाने के बाद भी पुराने एड्रेस पर आने वाले सभी मेल सीधे आपके अकाउंट तक पहुंचते रहेंगे।
अकाउंट का बेस स्ट्रक्चर नहीं बदलेगा, जिससे किसी भी गूगल सर्विस की एक्सेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कहां जाएगा आपका पुराना डाटा?
इस नए अपडेट से आपका कोई भी डाटा डिलीट या ट्रांसफर नहीं होगा। यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं 👇
Gmail के पुराने ईमेल
Google Drive की फाइल्स
Google Photos
YouTube सब्सक्रिप्शन
Google Maps हिस्ट्री
Play Store की खरीदारी
Contacts और Account History
Paid Subscriptions
👉 यानी किसी भी डाटा को कॉपी या शिफ्ट करने की जरूरत नहीं होगी, सब कुछ वहीं रहेगा।
कैसे चेक करें कि आपके अकाउंट में यह फीचर है या नहीं?
अगर यह सुविधा आपके अकाउंट के लिए उपलब्ध होगी तो आप इसे खुद चेक कर सकते हैं 👇
अपने Google Account में लॉग-इन करें
मेन्यू में जाकर Personal Info पर टैप करें
Contact Info सेक्शन खोलें
Email विकल्प पर क्लिक करें
Google Account Email ऑप्शन खोजें
अगर यह विकल्प ग्रे (धुंधला) या अनुपलब्ध दिख रहा है, तो समझ लें कि यह फीचर अभी आपके अकाउंट तक नहीं पहुंचा है।
ऐसे बदलें अपना जीमेल ID (Step-by-Step)
अगर आप इस फीचर के लिए पात्र हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें 👇
Edit विकल्प पर क्लिक करें
नया Gmail Address दर्ज करें
गूगल अतिरिक्त सुरक्षा के लिए
फोन नंबर
या बैकअप ईमेल से
वेरिफिकेशन मांग सकता है
पुष्टि करते ही आपका नया जीमेल एड्रेस एक्टिव हो जाएगा
जीमेल ID बदलने से जुड़ी जरूरी शर्तें
जीमेल ID अधिकतम 3 बार बदली जा सकती है
12 महीने में सिर्फ 1 बार बदलाव संभव
पुराना ईमेल एड्रेस डिलीट नहीं होगा
सभी पुराने मेल नए अकाउंट पर मिलते रहेंगे
