चैतन्य बघेल की रिहाई के दौरान महिला रिपोर्टर घायल ।News4u36

चैतन्य बघेल की रिहाई के दौरान महिला रिपोर्टर घायल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई आतिशबाजी और भीड़भाड़ में एक महिला पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मीडिया जगत और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

भगदड़ में घायल हुईं FM न्यूज की महिला पत्रकार

रिहाई के समय जेल परिसर के बाहर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान आतिशबाजी और नारेबाजी के बीच FM न्यूज की ब्यूरो चीफ चित्रा पटेल भीड़ की चपेट में आ गईं। भगदड़ में उन्हें गेट के पास धक्का दिया गया, जिससे वे नीचे गिर पड़ीं और घायल हो गईं।

माइक, आईडी और मोबाइल टूटे, एक फोन चोरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस अफरा-तफरी में महिला पत्रकार का माइक, मीडिया आईडी और मोबाइल फोन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं, एक मोबाइल फोन भीड़ में गायब हो गया, जिसे चोरी बताया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य पत्रकार का मोबाइल रिसीवर भी गिरकर खो गया।

सीने में माइनर फ्रैक्चर, अन्य पत्रकारों को भी चोट

घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सीने में माइनर फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है। घटना में अन्य पत्रकारों को भी हल्की चोटें आई हैं।

BJP नेता उज्जवल दीपक का कांग्रेस पर हमला

इस मामले को लेकर बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा—
“पत्रकारों के साथ ऐसा सलूक? चैतन्य बघेल की रिहाई के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अराजकता ने एक महिला पत्रकार को घायल कर दिया।”

उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पर पत्रकारों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन