गौरेला में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

गौरेला। छत्तीसगढ़ के गौरेला इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। अदालत ने आरोपी बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

मामला सारबहरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई 2024 की शाम करीब 5:30 बजे आरोपी अर्जुन सिंह भैना ने अपनी मां रोशनी बाई से शराब के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर रापा के बैट से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल मां जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर भागी, लेकिन वहीं उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने जांच शुरू की और 16 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। केस की सुनवाई द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल की अदालत में हुई। अदालत ने आरोपी अर्जुन सिंह भैना को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹1000 जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने पर उसे छह माह की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने पैरवी की। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन