
CG CM Vishnudeo Sai: बतौर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कई बहुत सी जिम्मेदारियां हैं, लेकिन अपनी इस सरकारी दायित्वों के अलावा भी उनकी अपनी पर्सनल जिम्मेदारियां हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक नाना के तौर पर भी वे सभी जिम्मेदारों को बखूबी निभाते हैं. इसी बीच उन्होंने अपने नाती वेदांश के साथ बिताए कुछ खास क्षणों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय( CG CM Vishnudeo Sai) ने वीडियो को शेयर करते हुए एक छोटी सी लेकिन दिल की छू जाने वाली एक प्यारी सी कविता भी साझा की है. जिसके बाद से यह वीडियो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है…
प्यारा लगे मुझे मेरा नाती,
इसकी हर शरारत मुझे भाती।
इसकी प्यारी सी मुस्कान,
जैसे मिठाई की दुकान।
इसका सब पर चले जादू,
चाहे नानू हो या दादू।
मेरे घर आंगन का उजियारा
मेरा नाती “वेदांश” सबसे प्यारा।
