CG: शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने लगाई फांसी, परिवार में मचा मातम

भिलाई, छत्तीसगढ़ – भिलाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने अपनी शादी से ठीक कुछ घंटे पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। मृतिका के परिजन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से शादी के लिए भिलाई आए थे।

शादी से पहले दर्दनाक घटना

परिवार वाले भिलाई के एक लॉज में रुके हुए थे और आज शाम को शादी की रस्में होनी थीं। लेकिन सुबह जब परिजन दुल्हन को तैयार करने पहुंचे, तो वह कमरे में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मोबाइल फोन और कुछ निजी वस्तुएं जब्त की हैं। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और अब मोबाइल डेटा व परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

परिजनों का कहना है कि युवती बिल्कुल सामान्य और खुश दिख रही थी। किसी प्रकार की मानसिक परेशानी या दबाव की कोई जानकारी नहीं थी। लॉज में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम का माहौल है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन