BycottQatarAirways : कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर की खिंचाई की, बाद में पोस्ट हटा दी

Kangna Ranaut
कंगना रनौत ने कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर के एक साक्षात्कार के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें वह ट्विटर पर ‘#BycottQatarAirways’ ट्रेंड शुरू करने वाले इंडियन लड़के वासुदेव का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

हर समय अपने बातों से सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। और इस बार अभिनेत्री ने एक स्पूफ वीडियो के आधार पर कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर की खिंचाई कर दी। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर चल रहे #BoycottQatarAirways विवाद पर उन्हें “एक आदमी को बेवकूफ” कहते हुए उन पर तंज कसा। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट 2 घंटे के अंदर ही डिलीट कर दिए। कंगना ने बुधवार को कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर के साक्षात्कार के वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जहां वह नूपुर शर्मा विवाद के लिए भारत के खिलाफ कतर के खड़े होने के बाद ट्विटर पर ‘#BycottQatarAirways’ ट्रेंड शुरू करने वाले, एक भारतीय लड़के वासुदेव का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

News
“इस मूर्ख व्यक्ति को एक गरीब आदमी को उसकी तुच्छता और दुनिया में जगह का मज़ाक उड़ाने में कोई शर्म नहीं है … आप जैसे अमीर आदमी के लिए वासुदेव भले ही गरीब और महत्वहीन हो सकते हैं लेकिन उसे अपना दुख, दर्द और निराशा व्यक्त करने का स्वतंत्र अधिकार है चाहे वह किसी भी संदर्भ में हो…याद रखें इस दुनिया से परे एक ऐसी दुनिया भी है जहां हम सभी समान हैं…” कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अकबर अल बेकर के इंटरव्यू का video शेयर करते हुए लिखा।

 कई भारतीय भी वासुदेव के लिए बेकर के इस प्रकार निंदात्मक बयान के समर्थन में हैं।

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने अल बेकर के भारतीय समर्थकों को ‘इस देश पर बोझ’ कहकर नारा दिया। 

“वे सभी भारतीय लोग जो एक गरीब आदमी का मज़ाक उड़ाने के लिए तथा धमकाने के लिए उत्साहित हो रहें हैं, याद रखें कि यही कारण है कि आप सभी इस अधिक आबादी वाले भारत देश में एक बड़े बोझ हैं,” उसने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा लिखा।

वायरल वीडियो के बारे में सब कुछ

अलजज़ीरा के साथ अकबर अल बेकर के हालिया साक्षात्कार का एक स्पूफ वीडियो हालही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ट्विटर पर गलत तरीके के साथ ‘#BycottQatarAirways’ फैलाने के लिए एक भारतीय लड़के वासुदेव का मज़ाक उड़ाया। 

“वाशुदेव 634 रुपये और 50 पैसे के कुल निवेश के साथ हमारे सबसे बड़े शेयरधारक हैं। और हम नहीं जानते कि अब हमें कैसे काम करना है और हमने सभी उड़ानें भी बंद कर दी हैं … हम वासुदेव से आग्रह करते हैं कि वे इस बहिष्कार का आह्वान वापस लेंले” बेकर ने अपने साक्षात्कार में ऐसा कहा। 

वासुदेव ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ‘बायकॉट’ लिखा, जिसकी वजह से उन्हें बेकर के भारतीय समर्थकों की भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी।

 बेकर ने अपने बयान में कहा, “यह बहिष्कार विशेष प्रकार का  है क्योंकि यह बायकॉट है। वासुदेव हबीबी, हम आपके टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए एक पूरा विमान भी देने को राजी हैं या हो सकता है कि हम आपको इसके लिए दो लीटर पेट्रोल भी मुफ्त दे सकें।” 

इस बीच, काम के मोर्चे पर, कंगना रनौत हाल ही में फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आईं थी और अब उनकी तेजस’ और ‘इमरजेंसी’ फिल्म कतार में ‘ है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन