बलौदाबाजार। सड़क पर बर्थडे पार्टी करना 6 युवकों को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ के गिधपुरी थाना क्षेत्र के सुन्द्रावन गांव में बीच सड़क पर टेबल लगाकर एक साथ 6 केक काटे गए। हैरानी की बात यह रही कि बर्थडे बॉय ने बड़े धारदार हथियार से केक काटा और वहां मौजूद भीड़ ने जमकर पटाखे भी फोड़े।
इस दौरान युवकों ने ना सिर्फ सड़क जाम की बल्कि कानून का भी उल्लंघन किया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने गिधपुरी थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर बर्थडे बॉय समेत 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हथियार भी जब्त कर लिया गया है, जिससे केक काटा गया था।
