बिलासपुर। मैरिज ब्यूरो की आड़ में धोखाधड़ी: महिला ने पति की ही करवा दी दूसरी शादी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने पति की ही शादी एक युवती से करवा दी। महिला ने युवती को अपने पति की फर्जी प्रोफाइल भेजकर उसे नवोदय विद्यालय का शिक्षक बताया और शादी के लिए राजी कर लिया।

करीब 11 महीने बाद जब युवती को असलियत का पता चला, तो उसके होश उड़ गए। मामले की शिकायत सकरी थाना में दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला चित्रा कुमारी और उसके पति संजय सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित युवती जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली है। उसने बताया कि शादी के लिए जब वह लड़का तलाश रही थी, तब अमेरी स्थित मैरिज ब्यूरो चलाने वाली चित्रा चौधरी ने उसे कुछ प्रोफाइल भेजे। जब वे पसंद नहीं आए, तो महिला ने हरियाणा के सिरसा निवासी संजय चौधरी का प्रोफाइल भेजा, जिसे मुंगेली के पठारीकापा का मूल निवासी और नवोदय स्कूल का टीचर बताया गया।

शादी के बाद धीरे-धीरे सच्चाई सामने आने लगी, और युवती को पता चला कि वह जिनसे शादी कर चुकी है, वह पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी ही मैरिज ब्यूरो चला रही थी।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया और अमेरी में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन