बीजापुर में हड़कंप! शिक्षक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल ।News4u36

बीजापुर में हड़कंप! शिक्षक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। पालनार क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक और प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें राजू पुजारी ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

घटना से नाराज परिजन और तेलंगा समाज के लोग जिला अस्पताल के सामने सड़क पर उतर आए। उन्होंने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “हमें न्याय चाहिए” जैसे नारे लगाए गए।

वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन