बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू – दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जोरों पर है। 18 जिलों की 121 सीटों पर लोग बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे हैं। इस चरण में कई हाईप्रोफाइल उम्मीदवार मैदान में हैं जिन पर पूरे राज्य की नजर टिकी है।

पहले चरण में कौन-कौन हैं मैदान में?

इस बार पहले चरण में RJD नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और विजय सिन्हा जैसे बड़े चेहरे चुनाव मैदान में हैं। इनके साथ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, और तेज प्रताप यादव भी चुनावी रण में उतरे हैं।

इसके अलावा JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत नीतीश सरकार के 16 मंत्री भी पहले चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं — जिनमें भाजपा के 11 और JDU के 5 मंत्री शामिल हैं। वहीं बाहुबली अनंत सिंह और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब भी चर्चाओं में हैं।

तेजस्वी यादव बनाम सतीश यादव – राघोपुर में सीधी टक्कर

तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की पारंपरिक सीट राघोपुर (वैशाली) से मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश यादव से है, जो पहले दो बार उनसे हार चुके हैं।

सम्राट चौधरी बनाम अरुण कुमार – तारापुर में कांटे की टक्कर

मुंगेर के तारापुर सीट से सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला RJD के अरुण कुमार से होगा। यह सीट JDU का मजबूत गढ़ मानी जाती है।

विजय सिन्हा बनाम सूरज कुमार – लखीसराय में प्रतिष्ठा दांव पर

लखीसराय से विजय सिन्हा जन सुराज के सूरज कुमार से भिड़ रहे हैं। सिन्हा यहां लगातार तीन बार जीत चुके हैं और यह उनका गृह जिला है।

तेज प्रताप का नया मोर्चा

तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव इस बार अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर महुआ सीट (वैशाली) से मैदान में हैं। उनका मुकाबला RJD के मुकेश रौशन और LJP के संजय सिंह से है।

भोजपुरी और मैथिली स्टार्स की परीक्षा

छपरा (सारण) से RJD ने खेसारी लाल यादव को टिकट दिया है। उनका मुकाबला भाजपा की छोटी कुमारी और जन सुराज के जय प्रकाश सिंह से है।

दरभंगा के अलीनगर से भाजपा की ओर से मैथिली ठाकुर मैदान में हैं, जिनका मुकाबला RJD के बिनोद मिश्रा से है।


बाहुबलियों की सीटों पर भी नजर

मोकामा (पटना) से जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह JDU के टिकट पर लड़ रहे हैं।

सीवान के रघुनाथपुर सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब RJD से मैदान में हैं, जिनका मुकाबला JDU के विकास कुमार सिंह और जन सुराज के राहुल कीर्ति से है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन