Rahul Dev का बड़ा खुलासा: भाई Mukul Dev की मौत की वजह डिप्रेशन नहीं

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव (Mukul Dev) के अचानक निधन ने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। 23 मई को उनकी मौत की खबर आई, लेकिन उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई थी। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे थे कि आखिर मुकुल देव की मौत कैसे हुई। अब उनके भाई और एक्टर राहुल देव (Rahul Dev) ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बड़ा खुलासा किया है।

डिप्रेशन नहीं, खराब लाइफस्टाइल थी वजह

राहुल देव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुकुल की मौत डिप्रेशन की वजह से नहीं हुई, बल्कि उनकी खराब ईटिंग हैबिट्स और लाइफस्टाइल की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ती गई। राहुल ने बताया,

“मुकुल की सेहत धीरे-धीरे गिर रही थी। वो करीब 8.5 दिनों तक ICU में भर्ती रहा। आखिरी के 4-5 दिनों में तो उसने खाना भी छोड़ दिया था।”


जीने की इच्छा खत्म हो गई थी

राहुल देव ने भावुक होते हुए कहा,

“उसकी जीने की इच्छा खत्म हो चुकी थी। वो बहुत अकेला महसूस करने लगा था। मैं अब भी इस सच्चाई को समझने की कोशिश कर रहा हूं। उसका जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा है।”


पिता की देखभाल के लिए दिल्ली आए थे

राहुल ने बताया कि साल 2019 में मुकुल दिल्ली शिफ्ट हुए थे, ताकि अपने बीमार पिता की देखभाल कर सकें। लेकिन उसी साल पिता का भी निधन हो गया, जिसके बाद मुकुल अंदर से टूट गए थे।

Mukul Dev का फिल्मी सफर

मुकुल देव ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जैसे:

सन ऑफ सरदार

यमला पगला दीवाना

वजूद

दस्तक

जय हो


इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी दमदार भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन