June 22, 2026
https://news4u36.in/bhupesh-baghel-meets-kavasi-lakhma-central-jail/
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ED और EOW की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और BJP पर तीखा हमला बोला।

भूपेश बघेल ने कहा कि आज BJP के ही मंत्री और नेता अनजाने में सच्चाई स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष कवासी लखमा को पिछले एक साल से ED-EOW ने जेल में बंद कर रखा है, जबकि BJP के लोग भी मानते हैं कि लखमा निर्दोष हैं।

“निर्दोष हैं तो FIR क्यों?” – भूपेश बघेल

पूर्व CM ने सवाल उठाते हुए कहा,

“अगर कवासी लखमा निर्दोष हैं तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई? FIR क्यों दर्ज की गई?”

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि BJP बार-बार यह दुष्प्रचार करती है कि “बेटे को छुड़ा लिया गया।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,

“अगर मेरा बस चलता, तो मेरा बेटा जेल क्यों जाता?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ED ने अब तक कवासी लखमा द्वारा दिए गए जवाब पर रिप्लाई फाइल नहीं की है और BJP नेताओं से “घड़ियाली आंसू बहाना बंद करने” की अपील की।

VB-G RAM G विवाद पर BJP को घेरा

VB-G RAM G को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर भी भूपेश बघेल ने BJP को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि

“BJP महात्मा गांधी को बर्दाश्त नहीं कर पाती।”

उन्होंने मनरेगा योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि इस योजना में 90 प्रतिशत राशि केंद्र और 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती थी, लेकिन

“पिछले दो सालों में BJP सरकार ने एक भी काम स्वीकृत नहीं किया।”

“केंद्र सरकार राज्यों को कंट्रोल कर रही है” – भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर राज्यों को नियंत्रित करने का आरोप लगाते हुए कहा,

“जितनी चाबी भरी राम ने, उतना चले खिलौना।”

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को दुनिया कभी नहीं भूल सकती। भूपेश बघेल ने सवाल किया,

“दुनिया के 88 देशों में गांधी जी की प्रतिमाएं लगी हैं। क्या किसी एक भी देश में सावरकर की प्रतिमा लगी है? अगर है तो बताएं।”

उन्होंने आगे कहा कि जब-जब दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष भारत आते हैं, वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन

“सावरकर की समाधि पर कोई नहीं जाता।”

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन