अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लंबे समय बाद Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी फिर से साथ नजर आ रही है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
फिल्म का टीजर और गाने पहले ही चर्चा में थे, लेकिन अब ट्रेलर ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। Ekta Kapoor के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का शानदार मिश्रण लेकर आई है।
कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत ‘वधुसुर’ नाम की खतरनाक आत्मा से होती है, जिसका साया एक पुराने महल पर मंडरा रहा है। इसी महल में शादी की तैयारियां चल रही होती हैं, लेकिन अचानक डरावनी और रहस्यमयी घटनाएं सब कुछ बदल देती हैं।
ट्रेलर में डर के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलती है। Rajpal Yadav, Paresh Rawal और Asrani की टाइमिंग दर्शकों को हंसाने में सफल नजर आ रही है, वहीं Tabu और Wamiqa Gabbi भी अहम भूमिकाओं में दिख रही हैं।
कब होगी रिलीज?
फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसाने वाली है।
