June 28, 2026
बेमेतरा: गहरी नींद में थे पुलिसकर्मी, रेप का आरोपी थाने से फरार – 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Advertisement Banner

बेमेतरा – जिले के खम्हरिया थाना में एक बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे की है, जब आरोपी देवेंद्र यादव (32), ग्राम देवरी थाना चदनू निवासी, थाने की छत से भाग निकला।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकालकर छत के छज्जे के सहारे नीचे उतरा और अंधेरे तथा कूलर की आवाज का फायदा उठाकर फरार हो गया। उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गहरी नींद में थे।

देवेंद्र यादव को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था और शुक्रवार, 23 मई को उसे अदालत में पेश किया जाना था। थाने में उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन एक की आंख लग जाने का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानू प्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद साहू, आरक्षक कुसुम लाल कोसले, और गौकरण मंडावी को निलंबित कर दिया है। सभी को रक्षित केंद्र बेमेतरा में अटैच किया गया है।

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि, “पुलिस हिरासत में बंद आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन