छत्तीसगढ़: प्रेमिका को रंग लगाने के शक में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या

जगदलपुर। बस्तर जिले में रंगपंचमी से ठीक पहले एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि दोनों युवकों ने उनकी प्रेमिका को रंग लगाया था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक, गांव में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सालगुड़ गांव के दो युवक वहां पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर एक युवक की प्रेमिका को रंग लगाने का शक जताया। इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया।

आरोप है कि कलचा गांव के चार युवकों ने दोनों को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगरनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाबालिग भी है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। रंगों के त्योहार से पहले सिर्फ एक शक के कारण दो युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन