बलरामपुर: नशे में चड्ढा पहनकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, सस्पेंड

बलरामपुर। वाड्रफनगर ब्लॉक के रूपपुर प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां के हेडमास्टर मनमोहन सिंह शराब के नशे में कांवर यात्रा वाली भगवा टी-शर्ट और चड्ढा पहनकर स्कूल पहुंचे। नशे की हालत में वे दोनों पैर टेबल पर रखकर बैठ गए और बच्चों को पढ़ाने लगे।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। वीडियो में हेडमास्टर यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें फ्रैक्चर है और डॉक्टर ने इलाज के लिए रोज 100-200 ग्राम शराब पीने की सलाह दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, वह पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आ चुके हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि हेडमास्टर मनमाने तरीके से स्कूल आते-जाते हैं और अक्सर नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते हैं। इस मामले में पहले भी दो बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि वीडियो की जांच कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को भेज दिया गया है, जिसमें निलंबन की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन