बलरामपुर: मिठाई का लालच देकर बच्चे की बलि

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में एक मासूम की बलि चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राजू कोरवा है, जिसने अपने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए यह खौफनाक वारदात की।

मासूम को दिया मिठाई-बिस्कुट का लालच

घटना 1 अप्रैल 2025 की है, जब 6 साल का अजय नगेसिया अचानक जंगल के डेरा से लापता हो गया था।
परिजनों ने थाना सामरीपाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी राजू कोरवा ने अजय को रास्ते में अकेला देखकर उसे मिठाई-बिस्कुट का लालच देकर घर ले गया और उसी दिन उसकी बलि चढ़ा दी।

कबूली जुर्म, बताया – बेटे को ठीक करने के लिए दी बलि

राजू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा बेटा मानसिक रूप से कमजोर और मिर्गी से पीड़ित है। तांत्रिकों की सलाह पर उसने मान लिया कि अगर देवता को बच्चे की बलि दी जाए, तो उसका बेटा ठीक हो सकता है।

बलि देने के बाद आरोपी ने:

शव को बोरे में डालकर जला दिया

सिर को घर में छिपाकर रखा, फिर नाले के पास दफनाया

लोहे की छुरी भी बरामद हुई, जिससे बलि दी गई थी


अब हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों और तकनीकी सबूतों की मदद से आरोपी की पहचान हुई।
SDM की मौजूदगी में शव का उत्खनन किया गया, जिसमें बच्चे की खोपड़ी जैसी हड्डी मिली।
अब आरोपी IPC की धारा 302, 201, 363 के तहत जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन