बलौदाबाजार जिले के कटगी में एक ऑटो पार्ट्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि करीब 3 घंटे तक लगातार जलती रही।
इस हादसे में दुकान में रखे लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स और पास के कमरे में रखी नगदी पूरी तरह जलकर राख हो गई। नुकसान करीब 10 से 15 लाख रुपये तक बताया जा रहा है।
आग बुझाने के लिए आसपास के लोग और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
