जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहलगाम के बैसरन में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद बुधवार सुबह बारामूला जिले में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

सेना ने जानकारी दी कि बारामूला के उरी नाला इलाके में सरजीवन से घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने उन्हें रोका, आतंकी फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

मंगलवार को पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई। इनमें 2 स्थानीय लोग और 2 विदेशी पर्यटक शामिल हैं—एक नेपाल से और एक संयुक्त अरब अमीरात से। इसे अब तक का सबसे बड़ा टूरिस्ट अटैक बताया जा रहा है।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

PM मोदी और गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई-लेवल मीटिंग की है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं। सेना और सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों को ढूंढने और कार्रवाई के लिए अलर्ट मोड में हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन