असम: पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, फ्रिज में मिला कटा सिर

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

असम के गुवाहाटी से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय रिया तालुकदार की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने उसकी हत्या की और उसका सिर काटकर फ्रिज में छिपा दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के फर्श पर महिला का शव मिला, जबकि उसका कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में रखा था।

पुलिस के मुताबिक, शव की स्थिति देखकर शुरुआती तौर पर अनुमान है कि हत्या 24 से 48 घंटे पहले हुई थी। महिला एक बुटीक में काम करती थी, जबकि उसका पति कैब चलाता है। दोनों की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी और वे गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि महिला का पति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और उसने आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य