कल से रायपुर में होगा सशस्त्र सैन्य समारोह

रायपुर:राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 5 से 6 अक्टूबर को होने वाले भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन में भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी एक झलक पाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजधानी में इन सैन्य उपकरणों का आगमन हुआ, जिनमें भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला और लोरोस जैसे शक्तिशाली हथियार शामिल हैं।

इन हथियारों का इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, ज़ोरा के मुख्य गेट पर गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप और सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सैन्य उपकरणों को सजावट की अद्भुत भव्यता के साथ प्रस्तुत किया गया था; भीष्म टैंक और अन्य सैन्य वाहनों को फूल-मालाओं से सजा कर राजधानी की सड़कों पर लाया गया, जिसने हर राहगीर का ध्यान खींचा।

यह आकर्षक काफिला जैसे ही सड़कों पर निकला, ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन