July 26, 2026
अर्जुन तेंदुलकर का विस्फोटक अवतार, गेंद और बल्ले से अकेले पलट दिया मैच
Advertisement Banner

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एआरसीएस अंधेरी की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने पहले गेंद से कहर बरपाया और फिर बल्ले से तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन ने 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके एक ओवर में मेडेन भी रहा। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी।

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरसीएस अंधेरी को अच्छी शुरुआत मिली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अर्जुन तेंदुलकर ने आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 34 गेंदों में नाबाद 66 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अर्जुन का स्ट्राइक रेट 194 से ज्यादा रहा।

अर्जुन की इस शानदार पारी और गेंदबाजी के दम पर एआरसीएस अंधेरी ने सिर्फ एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। उनके दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई टी20 लीग के मौजूदा सीजन में यह अर्जुन का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है। बल्लेबाजी क्रम में प्रमोशन मिलने के बाद उन्होंने साबित कर दिया कि वे सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि एक उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन