मशहूर मोटोज़ व्लॉगर और Anurag Dobhal (UK07 Rider) इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक भावुक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने सुसाइड की कोशिश कर दी, जिसके बाद उनका एक्सीडेंट हो गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
इंस्टा LIVE में दिखे बेहद भावुक
Anurag Dobhal इंस्टाग्राम लाइव के दौरान काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अब किसी को फोन करने लायक भी कोई नहीं बचा है। लाइव के दौरान उन्होंने यह भी कहा, “अगले जन्म में प्यार दे देना बस…”
बताया जा रहा है कि जब उन्होंने लाइव शुरू किया था, उस समय करीब 80 हजार से ज्यादा लोग उन्हें देख रहे थे।
150 की स्पीड में गाड़ी, डिवाइडर से टकराई
लाइव के दौरान ही अनुराग तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। उनकी गाड़ी करीब 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी Toyota Fortuner को डिवाइडर पर चढ़ा दिया।
यह हादसा Delhi–Meerut Expressway पर हुआ, जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
फिलहाल ICU में चल रहा इलाज
दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनके मैनेजर Rohit Pandey ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया।

मैनेजर के अनुसार, अनुराग को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है और फिलहाल वे ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने फैंस से अनुराग के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की है।
बिग बॉस 17 से मिली थी बड़ी पहचान
देहरादून के रहने वाले Anurag Dobhal को असली पहचान मोटोज़ व्लॉगिंग से मिली। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।
वह टीवी रियलिटी शो Bigg Boss 17 में भी नजर आ चुके हैं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी। पिछले साल उन्होंने Ritika Dobhal से शादी की थी।
