अंबिकापुर: प्रेमी संग पकड़ी गई भतीजी, फिर मिली चाची की लाश ।News4u36

अंबिकापुर: प्रेमी संग पकड़ी गई भतीजी, फिर मिली चाची की लाश

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही चाची की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 31 मई को 65 वर्षीय लक्ष्मी लकड़ा की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। जांच के दौरान शव पर चोट और घसीटने के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर घटना की रात एक युवक को मृतका के घर आते-जाते देखा गया। वहीं मृतका की भतीजी तेरेसा एक्का भी उसके साथ बाइक पर जाते हुए नजर आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि चाची ने भतीजी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात से नाराज होकर तेरेसा ने अपने प्रेमी आशीष गुप्ता के साथ मिलकर चाची की हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए थे।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. आशिष कुमार गुप्ता पिता उमेष गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाजारपारा, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़

02. तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोसगा, रानीकछार, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन