मिस्ट्री से भरी रही है एक्ट्रेस श्रिया सरन की जिंदगी ।News4u36

मिस्ट्री से भरी रही है एक्ट्रेस श्रिया सरन की जिंदगी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक अपनी एक्टिंग और स्टाइल से दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 11 सितंबर 1982 को हरिद्वार, उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में अपनी मासूमियत से दर्शकों को खासा प्रभावित किया। इस फिल्म में उनकी क्यूटनेस को बहुत पसंद किया गया और उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

हालांकि, रील लाइफ में जितनी मासूम दिखती हैं, असल जिंदगी में श्रिया उतनी ही अलग हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से रहस्य बना रहा है, क्योंकि वह इसे बेहद प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। 12 मार्च 2018 को श्रिया ने अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेव से गुपचुप शादी कर सभी को चौंका दिया था। आंद्रेई एक नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी हैं और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

खबरों के मुताबिक, श्रिया की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी ही शामिल हुए थे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान में हुई थी और इसमें सिर्फ उनके करीबी लोग और दोस्त मौजूद थे। श्रिया ने अपनी शादी की तरह अपनी प्रेग्नेंसी भी काफी समय तक छिपाए रखी। बेटी के जन्म के एक साल बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 2020 में जब देश इस कठिन दौर से गुजर रहा था, तब उनकी जिंदगी बदल गई थी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन