भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर घायल

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में एक बड़ा हादसा हुआ। प्लेट मिल में क्रेन नंबर 34 की स्प्रिंग टूटकर मजदूर लक्ष्मण प्रसाद (45) के कंधे पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। तुरंत उसे मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार रात करीब 8 बजे प्लेट मिल में काम चल रहा था। अचानक बड़ी क्रेन की स्प्रिंग टूटकर झूलने लगी। मजदूरों ने यह देखा और शोर मचाया, लेकिन सेफ्टी टीम समय पर नहीं पहुंची। इसी बीच, दो क्रेन ऑपरेटर वहां आए, लेकिन शोर को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने क्रेन चला दी। जैसे ही क्रेन चली, स्प्रिंग का एक बड़ा टुकड़ा नीचे काम कर रहे लक्ष्मण प्रसाद के कंधे पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर तक बेहोश हो गया।

यूनियन का विरोध

घटना के बाद साथी मजदूरों ने उसे तुरंत मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि तेज चोट की वजह से वह बेहोश हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेज दिया गया। मजदूर यूनियन ने आरोप लगाया कि BSP प्रबंधन ने मामले को दबाने के लिए घायल को जल्दी डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन