गांव में बदनामी के शक में युवक की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

रायपुर: गांव में बदनाम करने के शक में दो भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16 मार्च 2025 की दोपहर की है। ग्राम कोहका का रहने वाला हितेश वर्मा जब ग्राम घुलघुल गया, तो वहां उसकी मुलाकात वेदप्रकाश उर्फ वेद वर्मा और अजय वर्मा से हुई। आरोपियों ने हितेश पर गांव में गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया और गाली-गलौज करने लगे।

वेदप्रकाश ने गुस्से में आकर बटनदार चाकू से हितेश पर हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे, गले, पीठ और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। जब हितेश जमीन पर गिर पड़ा, तो अजय वर्मा ने डंडे से बेरहमी से पीटा और फिर दोनों ने उस पर मिट्टी का बड़ा टुकड़ा पटक दिया।

गंभीर रूप से घायल हितेश वर्मा को तुरंत सरकारी अस्पताल, तिल्दा नेवरा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू, डंडा, मिट्टी का टुकड़ा और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

वेदप्रकाश उर्फ वेद वर्मा (18 साल)

अजय कुमार वर्मा (21 साल)

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन