बालोद: घर में अकेली महिला की हत्या, अवैध संबंधों की आशंका

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। निपानी गांव में एक 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। महिला का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं।

मृतका की पहचान रामबत्ति साहू के रूप में हुई है, जो घटना के समय घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि महिला का पति और बच्चे काम के सिलसिले में बाहर थे। रात करीब 12 बजे जब बच्चे वापस घर लौटे, तो उन्होंने मां की लाश जमीन पर पड़ी देखी और तुरंत परिवार को इसकी सूचना दी। सुबह पुलिस को जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह?

परिजनों और गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात सामने आई है। इसी बात को लेकर उसका अपने पति से अक्सर विवाद होता था। आशंका है कि इसी अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या की गई हो सकती है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हत्या किसने की, और असली वजह क्या थी – इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन