June 21, 2026
रायपुर में IPL Fever 🔥 RCB vs MI मैच के टिकट कल से, जानिए पूरा प्रोसेस
Advertisement Banner

IPL 2025 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम 222 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।

कोहली की धमाकेदार पारी

RCB की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। उनकी 67 रनों की पारी के दम पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द डे’ चुना गया।

मैच में RCB की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 4 रन पर फिल सॉल्ट आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (37) के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी की और फिर कप्तान रजत पाटीदार (64) के साथ 48 रन जोड़कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। कोहली ने 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 67 रन बनाए।

कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

कोहली टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, एलेक्स हेल्स और कीरोन पोलार्ड ये कारनामा कर चुके हैं।

इतना ही नहीं, कोहली ने 386 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और वह दूसरे सबसे तेज़ 13,000 टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर हैं क्रिस गेल (381 पारियां)।

RCB की जीत का पूरा हाल

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221/5 रन बनाए। कोहली (67), पाटीदार (64) और जितेश शर्मा (40*) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में MI की टीम 209/9 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा (56) और हार्दिक पांड्या (42) ने कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। RCB की ओर से क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटकाए।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन