मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा तीसरा समन ।News4u36

मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा तीसरा समन

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहने के मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें तीसरा समन भेजा है। पुलिस ने कामरा को 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन इससे पहले भेजे गए दो समन पर वे हाजिर नहीं हुए।

कहां हैं कुणाल कामरा?

कुणाल कामरा अब मुंबई में नहीं रहते। उन्होंने तमिलनाडु को अपना स्थायी निवास बना लिया है। कामरा ने मद्रास हाई कोर्ट से 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत ले ली है।

तीन अलग-अलग केस दर्ज

कामरा के खिलाफ मुंबई के खार थाना क्षेत्र में तीन केस दर्ज हुए हैं:

शिकायतकर्ता: शिवसेना विधायक मुरजी पटेल (24 मार्च)

शिकायतकर्ता: जलगांव के मेयर

शिकायतकर्ता: एक होटल व्यवसायी और नासिक के व्यापारी

विवाद क्या है?

कुणाल कामरा ने मुंबई के यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में ‘नया भारत’ कार्यक्रम किया, जिसमें उन्होंने एक पैरोडी गीत में शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें ‘गद्दार’ कहा। इसके बाद शिवसैनिकों ने होटल में तोड़फोड़ की, जिसके चलते पुलिस ने 12 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया। हालांकि, उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई, जबकि कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई पर कामरा का तंज

मुंबई पुलिस ने कामरा के माता-पिता से भी पूछताछ की, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर कामरा ने पुलिस की कार्रवाई पर तंज कसा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन