Irfan Pathan danced with Rashid Khan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया,जीत की खुशी में राशिद खान संग इरफान पठान भी झूमे..

विश्व कप (World Cup 2023) में पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी है. बाबर आजम (Babar Azam) की टीम अफगानिस्तान के सामने नतमस्तक हो गई.

अफगानिस्तान की जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी राशिद खान के साथ पाकिस्तान को हराने की खुशी में डांस करते नजर आए।

वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में टीम इंडिया ने भले ही जीत का पंजा लगाया हो, लेकिन असल वाहवाही तो अफगानी टीम लूट रही है।

मेगा इवेंट के दूसरे हफ्ते में ही इस टीम ने इंग्लैंड को हराकर सभी को चौका दिया था, अब पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंदकर अपनी ताकत दिखाई है।

अफगानी फैंस का चेपॉक स्टेडियम में तगड़ा शोर देखने मिला. चूंकि World Cup भारत में है तो भारतीय फैंस ने भी इस रोमांचक मैच का खूब लुत्फ उठाया. उन्हीं में से एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान भी हैं जो की पाकिस्तान की हार से खुशी से झूम उठे।

कमेंट्री बॉक्स में इरफान पठान ने इस पूरे मैच का खूब आनंद उठाया, और अफगानिस्तान के द्वारा 8 विकेट से पाकिस्तान को पटखनी देने पर वे भांगड़ा करते नजर आए.

स्टार स्पिनर राशिद खान और इरफान पठान जमकर झूमते दिखे( Irfan Pathan danced with Rashid Khan) उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान की गेंदबाजी का निकला दम(Pakistan’s bowling proved ineffective)

पाकिस्तान ने ठीक ठाक बल्लेबाजी करते हुए 283 रन का लक्ष्य रख अफगानी टीम के सामने रखा, लेकिन गेंदबाजी थोड़ी फीकी पड़ गई. पेसर्स से स्पिनर्स तक सभी की गेंदबाजी में धार नजर नहीं आई।

शाहीन अफरीदी और हसन अली को ही 1-1 सफलता मिल पाई,जबकि स्पिनर्स एक भी विकेट नहीं ले पाए.इसी का परिणाम रहा की अफगान टीम 8 विकेट से पाकिस्तान को धूल चटाने में कामयाब रहा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन