तेलंगाना: नागरकुर्नूल में सुरंग हादसा, 7 मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी ।News4u36

तेलंगाना: नागरकुर्नूल में सुरंग हादसा, 7 मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां डोमलापेंटा के पास श्रीसैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) में एक सुरंग ढह गई है, जिसमें कम से कम 7 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हादसा सुरंग के 14 किलोमीटर अंदर हुआ, जहां करीब 3 मीटर तक छत का हिस्सा गिर गया।

हादसा कैसे हुआ?

🔹 रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरंग के अंदर काम चल रहा था, तभी कांक्रीट सेगमेंट की फिसलन के कारण दुर्घटना हुई।
🔹 हादसे के वक्त कई मजदूर अंदर मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
🔹 इस सुरंग में 4 दिन पहले ही दोबारा काम शुरू किया गया था।

सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार और अन्य अधिकारी हेलीकॉप्टर से मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
नागरकुर्नूल के SP वैभव गाइकवाड़ ने बताया कि परियोजना पर काम कर रही कंपनी ने 2 टीमें बचाव कार्य के लिए सुरंग में भेजी हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अधिकारियों के अनुसार, टीम के बाहर आने के बाद ही स्थिति की गंभीरता का सही अंदाजा लगेगा। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और प्रशासन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन