June 21, 2026
कोनी में जहरीली शराब से 7 की मौत, कांग्रेस ने गठित की जांच समिति
Advertisement Banner

बिलासपुर।कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोग गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने 6 सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी।

समिति में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, डीसीसी ग्रामीण विजय केशरवानी, पूर्व विधायक बिल्हा सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक तखतपुर रश्मि सिंह और बेलतरा के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेंद्र डब्बू साहू शामिल हैं। इस समिति को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

गांव में सनसनी फैल गई:

लोफंदी के ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद, दो और लोगों की मौत हुई। पहले इन मौतों को बीमारी समझा गया और मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार की रात सरपंच के भाई समेत चार लोगों की मौत के बाद यह संदेह जताया गया कि मौतें जहरीली शराब के सेवन से हुई हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद असल कारणों का पता चलेगा।

प्रशासन का दावा:

प्रशासन का कहना है कि पिछले 2-3 दिनों में 4 से 5 लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और मर्ग पंचनामा तैयार किया गया। मृतकों ने शादी समारोह में खाना खाया था और कुछ ने तालाब से मछली भी पकड़ी थी। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

मृतकों की सूची:

देव कुमार पटेल
शत्रुहन देवांगन
कन्हैया पटेल
कोमल लहरे
बलदेव पटेल
कोमल देवांगन उर्फ नानू
रामू सुनहले

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन