दिल्ली क्राइम सीजन 3 की रिलीज तारीख का ऐलान, शेफाली शाह OTT पर करेंगी धमाल”

OTT पर फरवरी में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज का धमाल होने वाला है, और इनमें से एक है ‘दिल्ली क्राइम’ का तीसरा सीजन, जिसका दर्शक बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं।

इस सीजन में DCP वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) एक बार फिर OTT पर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है – 3 फरवरी 2025 को यह सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शेफाली शाह ने अपने पोस्ट में लिखा, “लाइट्स, कैमरा, टुडम – जो आने वाला है उसके लिए आप तैयार नहीं हैं। जानिए 3 फरवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर क्या आ रहा है, जी हां, दिल्ली क्राइम सीजन 3।”

पहले दो सीजन की तरह, तीसरे सीजन में भी DCP वर्तिका अपराध की गुत्थियां सुलझाते हुए नजर आएंगी। इस बार हुमा कुरैशी का भी सीजन में आगमन हो रहा है।

दिल्ली क्राइम पहले भारतीय वेब सीरीज है जिसने अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीते थे। इसका निर्देशन रिची मेहता ने किया है, और पहला सीजन मार्च 2019 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा सीजन अगस्त 2022 में आया था। पहले सीजन में निर्भया मामले को दिखाया गया था, जबकि दूसरे सीजन में कच्छा-बनियान गैंग की कहानी थी।

तीसरे सीजन की कहानी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।

https://twitter.com/ShefaliShah_/status/1885562621803245889

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन