बेटी से मिलने पहुंचा था प्रेमी, पिता और भाइयों ने दी दर्दनाक मौत ।News4u36

बेटी से मिलने पहुंचा था प्रेमी, पिता और भाइयों ने दी दर्दनाक मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बिलासपुर: 3 नवंबर को जिले के थाना पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान मोतीपुर कसडोल के 25 वर्षीय टीकाराम केवट के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ चल रही है।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि टीकाराम का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से प्रेम था। 2 नवंबर को टीकाराम अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ बाइक पर दीघोरा गांव गया, जहां गीता के रिश्तेदार भागवत यादव ने उन्हें साथ देखा।

पुलिस के अनुसार, भागवत ने गीता के पिता सुखीराम यादव को सूचित किया। इसके बाद सुखीराम अपने बेटों भोजराम और गौरीशंकर, और रिश्तेदारों ललित और राहुल यादव के साथ दीघोरा पहुंचे। वहां उन्होंने टीकाराम और दीपक को पकड़ा और जीप में बैठाकर चिल्हाटी जंगल ले गए। वहां पर दोनों की बुरी तरह पिटाई की गई। दीपक वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन टीकाराम को पीट-पीटकर और फिर गला दबाकर मार दिया गया।

पचपेड़ी और कसडोल पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने टीकाराम की हत्या करने की बात स्वीकार की है, और उनकी गहन पूछताछ जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन