रायपुर: ऑटो में भगवा झंडा और कर रहा था ईसाई धर्म का प्रचार,मचा हंगामा

रायपुर: राजधानी के पास पथरी गांव में ईसाई धर्म का प्रचार करने का एक नया तरीका अपनाया गया। कुछ लोग भगवा झंडा लगे एक ऑटो में आए और गांव में ईसाई धर्म से जुड़े पर्चे बांटे। इनमें से कुछ पर्चे लोगों के घरों में फेंक दिए गए।

जब गांव के हिंदू युवाओं को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन तब तक प्रचारक वहां से भाग चुके थे। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनमें धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियां की जा रही हैं। इसे लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना कुछ दिन पहले की है, जब दो-तीन लोग भगवा झंडा लगे एक ऑटो में पथरी गांव पहुंचे। इस झंडे को देखकर गांव के लोगों को भ्रम हुआ। लेकिन ये लोग घरों में ईसा मसीह से जुड़े पर्चे और साहित्य बांटने लगे।

गांव के युवाओं को इसकी जानकारी उनके घर पहुंचने पर मिली, लेकिन तब तक प्रचार करने वाले वहां से जा चुके थे। युवाओं ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी, हालांकि किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं हो पाई।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन