भूल भुलैया 3′ का धमाकेदार गाना ‘आमी जे तोमार’ हुआ आउट, विद्या-माधुरी का डांस देखा क्या?

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

दिवाली पर इस बार भूल भुलैया 3 का जादू चलने वाला है! कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन इसके पहले ही एक खास सरप्राइज ने फैंस का दिल जीत लिया है – फिल्म का सबसे फेमस गाना “आमी जे तोमार” रिलीज हो गया है। इस बार इस गाने में दो मंजूलिकाएं नजर आएंगी – विद्या बालन और माधुरी दीक्षित।

पहली भूल भुलैया में इस गाने पर विद्या बालन के डांस ने धमाल मचा दिया था, और भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और तब्बू के परफॉर्मेंस ने इस गाने को और भी खास बना दिया। अब भूल भुलैया 3 में विद्या और माधुरी की जोड़ी इस गाने में नई जान डालने के लिए तैयार है।

हाल ही में विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग का टीज़र शेयर करते हुए बताया था कि “आमी जे तोमार 3.0” रिलीज होने वाला है। उन्होंने लिखा, “इस बार माधुरी दीक्षित के साथ जुगलबंदी…” और फैंस को दिवाली की याद दिलाते हुए कहा कि इस बार ये दिवाली भूल भुलैया वाली होगी।

गाने में श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज और विद्या-माधुरी की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इसे और भी खास बना दिया है। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है, और इसमें कार्तिक, विद्या, माधुरी के अलावा तृप्ति डीमरी, विजय राज, राजपाल यादव, और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस दिवाली मंजूलिका की नई जुगलबंदी से सजे भूल भुलैया 3 का रोमांच देखने के लिए!

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन