कीकू शारदा ने तोड़ी चुप्पी: कपिल शर्मा शो छोड़ने की अफवाहों पर दिया जवाब ।News4u36

कीकू शारदा ने तोड़ी चुप्पी: कपिल शर्मा शो छोड़ने की अफवाहों पर दिया जवाब

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

कॉमेडी इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता कीकू शारदा की कॉमेडी हर कोई पसंद करता है। वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपने मजेदार किरदारों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अचानक ये खबर वायरल हो गई थी कि कीकू शारदा ने कृष्णा अभिषेक से हुए झगड़े के बाद शो छोड़ दिया है। इस खबर ने फैन्स के बीच चर्चा का बाजार गर्म कर दिया था।

अब कीकू शारदा ने खुद इस अफवाह पर विराम लगाते हुए बताया कि यह पूरी कहानी केवल एक प्रैंक थी।

कीकू शारदा ने साफ किया झगड़े का सच

कीकू शारदा ने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा –
“यह बंधन कभी नहीं टूटेगा। जो झगड़ा वायरल हो रहा है, वह सिर्फ एक प्रैंक था। यह अफवाह मत फैलाओ कि मैंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ दिया। मैं हमेशा इस शो और परिवार का हिस्सा रहूंगा।”

उनके इस पोस्ट के बाद फैन्स को राहत मिली और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

झगड़ा कैसे हुआ था वायरल?

कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा के शो के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच बातचीत को लोग झगड़ा समझ बैठें।
कीकू ने कहा था – “मैं टाइम पास कर रहा हूं?”
इस पर कृष्णा अभिषेक नाराज होकर बोले – “ठीक है फिर, कर लो। मुझे कोई दिक्कत नहीं। मैं आपसे प्यार करता हूं।”
लेकिन कीकू ने साफ किया कि यह सब महज मजाक था।

कीकू शारदा दिखेंगे नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में

कीकू जल्द ही नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने वाले हैं।
इस शो में अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, कुब्रा सैत जैसे सितारे भी हिस्सा ले रहे हैं। शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर हैं, जो पहले ‘शार्क टैंक’ के लिए जाने जाते थे।
‘राइज एंड फॉल’ को MX Player पर रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो में हाल ही में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की एंट्री भी हुई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन